1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi vidhan sabha chunav Results: मंगोलपुरी विधानसभा सीट से AAP प्रत्याशी राखी बिड़ला 30116 मतों से जीतीं

Delhi vidhan sabha chunav Results: मंगोलपुरी विधानसभा सीट से AAP प्रत्याशी राखी बिड़ला 30116 मतों से जीतीं

Delhi Election Results 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राखी बिड़ला ने मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर फिर एक बार 30116 मतों से जीत हासिल की है।

<p>Mangolpuri Constituency Election Result</p>- India TV Hindi
Mangolpuri Constituency Election Result

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राखी बिड़ला ने मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर फिर एक बार 30116 मतों से जीत हासिल की है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप प्रत्याशी राखी बिड़लान की जीत हुई थी।

मंगोलपुरी विधानसभा सीट नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में मंगोलपुरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 68 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर आप प्रत्याशी को 29720 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को 20738 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी राखी बिड़लान की जीत हुई थी और उन्हें कुल 60534 वोट मिले थे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार चौहान को हराया था जिन्हें 37835 वोट मिले थे।