1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Okhla Voting Detail: ओखला विधानसभा सीट पर 50.05 प्रतिशत मतदान

Okhla Voting Detail: ओखला विधानसभा सीट पर 50.05 प्रतिशत मतदान

2015 के विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Okhla Voting Detail- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Okhla Voting Detail

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की ओखला विधानसभा सीट पर 50.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। ओखला विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान पर ही दांव खेला है जिन्होंने पिछली बार इस सीट से भाजपा के ब्रह्म सिंह को हराया था। भाजपा ने इस बार भी ब्रह्म सिंह पर ही दांव खेला है जबकि कांग्रेस पार्टी ने परवेज हाशमी को प्रत्याशी बनाया है।

2015 के विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में ओखला सीट पर कुल 60.94 प्रतिशत मतदान हुआ था और 166139 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में ओखला सीट से अमानतुल्लाह खान की भारी मतों से जीत हुई थी, उन्हें 104271 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्म सिंह को हराया था जिन्हें 39739 वोट मिले थे।