1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Vishwas Nagar vidhan sabha chunav Results 2020: विश्वासनगर सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने दर्ज की जीत

Vishwas Nagar vidhan sabha chunav Results 2020: विश्वासनगर सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने दर्ज की जीत

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में  विश्वासनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की है।

Delhi Election Results- India TV Hindi
Delhi Election Results

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में  विश्वासनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा ने 16457 वोटों के अंतर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक सिंगला​ को हराया है। विश्वासनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस से गुरचरण सिंह मैदान में थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा की जीत हुई थी। 

दिल्‍ली के आधुनिक इलाकों में गिना जाने वाला यह क्षेत्र पूर्वी दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। इस क्षेत्र को 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। यहां के पहले चुनाव में भाजपा के मदन लाल गावा ने जीत हासिल की और विश्‍वासनगर विधानसभा के पहले विधायक होने का गौरव हासिल किया।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान विश्वासनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा की जीत हुई थी और उन्हें कुल 58124 वोट मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ अतुल गुप्ता को हराया था जिन्हें 47966 वोट मिले थे।