A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. INLD के चार विधायकों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे

INLD के चार विधायकों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के चार विधायकों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये

4 INLD MLA's resigned from legislative assembly in Haryana- India TV Hindi
Image Source : INLD 4 INLD MLA's resigned from legislative assembly in Haryana

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के चार विधायकों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। INLD के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की मांग की थी।

इन विधायकों में डबवाली की विधायक नैना चौटाला भी शामिल हैं। नैना चौटाला जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला की मां है। इस्तीफे सौंपने वाले अन्य विधायकों में अनूप धानक (उकलाना), राजदीप फौगाट (दादरी) और पिरथी सिंह (नरवाना) शामिल हैं।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर अपना जवाब सौंपने के लिए इन विधायकों को बुलाया गया था। हिसार से पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा पिछले साल बनाई गई JJP में ये सभी चारों विधायक शामिल हो गये थे। अभय चौटाला ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए इन विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने के लिए अध्यक्ष को पत्र लिखा था।