A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Assandh Vidhan Sabha Results: कांग्रेस के शमशेर सिंह ने 1703 वोटों से जीत दर्ज की

Assandh Vidhan Sabha Results: कांग्रेस के शमशेर सिंह ने 1703 वोटों से जीत दर्ज की

चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर इस सीट पर परिणाम घोषित कर दिए है। कांग्रेस के शमशेर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के नरेंद्र सिंह के खिलाफ 1703 वोटों से जीत दर्ज की है।

<p><span style="color: #333333; font-family: sans-serif,...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बक्शीश सिंह विर्क और शमशेर सिंह के बीच मुकाबला

असंध। हरियाणा के असंध से भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर से निर्वतमान विधायक बक्शीश सिंह विर्क को अपना प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस ने इस सीट से शमशेर सिंह, जेजेपी ने बृज शर्मा और आईएनएलडी ने धर्मवीर पाढ़ा को चुनावी रण में उतारा था। चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर इस सीट पर परिणाम घोषित कर दिए है। कांग्रेस के शमशेर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के नरेंद्र सिंह के खिलाफ 1703 वोटों से जीत दर्ज की है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बक्शीश सिंह विर्क ने यहां मराठा वीरेंद्र वर्मा को 4 हजार वोटों से मात दी थी। इसबार बसपा ने असंध से नरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। असंध से कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।