A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Ellenabad Vidhan Sabha Results: इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला ने 11922 वोटों से चुनाव जीता

Ellenabad Vidhan Sabha Results: इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला ने 11922 वोटों से चुनाव जीता

ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हो चुके है।  इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला ने 11922 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

Ellenabad assembly election results, haryana vidhan sabha chunav 2019- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Ellenabad assembly election results

नई दिल्ली: हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बड़े नेता अभय सिंह चौटाला मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी ने पवन बैनिवाल को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने भरत सिंह बैनिवाल और जननायक जनता पार्टी से ओपी सिहाग चुनावी मैदान में उतारा था। ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हो चुके है।  इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला ने 11922 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

इससे पहले 2014 विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय सिंह चौटाला ने 11539 वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यक्षी पवन बैनिवाल को हराकर चुनाव जीता था। अभय सिंह चौटाला को  69162 वोट मिले थे जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बैनिवाल को 57623 वोट मिले थे।