A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा: इनेलो को बड़ा झटका, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी कांग्रेस में शामिल हुए

हरियाणा: इनेलो को बड़ा झटका, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी कांग्रेस में शामिल हुए

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंगलवार को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को झटका देते हुए पार्टी के पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी कांग्रेस में शामिल हो गए।

<p>congress</p>- India TV Hindi
congress

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंगलवार को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को झटका देते हुए पार्टी के पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी कांग्रेस में शामिल हो गए। रोड़ी ने सिरसा में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। रोड़ी सिरसा से ही 2014 से 2019 के बीच इनेलो से लोकसभा सदस्य थे।

इस मौके पर रोड़ी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ही एकमात्र सक्षम विकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कई मोर्चों पर नाकाम भाजपा से कांग्रेस सत्ता लेने में कामयाब होगी। इनेलो इस समय संकट का सामना कर रही है।

चौटाला परिवार में विवाद के बाद पिछले साल पार्टी में विभाजन हो गया था, जिससे यह लगभग कमजोर पड़ चुकी है। पार्टी के अधिकतर नेता और निर्वाचित जनप्रतिनिधि कांग्रेस, भाजपा और इनेलो से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।