A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Gurugram Vidhan Sabha Results: बीजेपी के सुधीर सिंघला ने 33315 वोटों के अंतर से जीता चुनाव

Gurugram Vidhan Sabha Results: बीजेपी के सुधीर सिंघला ने 33315 वोटों के अंतर से जीता चुनाव

चुनाव आयोग ने इस सीट पर परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए है। भारतीय जनता पार्टी के सुधीर सिंघला ने 33315 वोटों के अंतर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मोहित ग्रोवर को हराकर जीत दर्ज की है। 

Gurugram Vidhan Sabha Results Live Updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Gurugram Vidhan Sabha Results Live Updates

नई दिल्ली: हरियाणा की गुरुग्राम विधानसभा सीट पर सभी की नजर थी। इसकी गिनती राज्य की महत्वपूर्ण और चर्चित विधानसभाओं में की जाती रही। यहां बीजेपी के सुधीर सिंघला, कांग्रेस के सुखवीर कटारिया और JJP के सुबे यादव के बीच जंग थी।

चुनाव आयोग ने इस सीट पर परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए है। भारतीय जनता पार्टी के सुधीर सिंघला ने 33315 वोटों के अंतर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मोहित ग्रोवर को हराकर जीत दर्ज की है। 

बता दें कि इस सीट पर 2014 में बीजेपी ने कब्जा जमा लिया था। 2014 विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के उमेश अग्रवाल ने जीत हासिल की थी, उन्हें 106106 वोट मिले थे। वहीं, इस सीट पर दूसरे नंबर पर इनेलो के गोपी चंद गहलोत रहे थे, उन्हें 22011 वोट मिले थे। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही थी।

गुरुग्राम विधानसभा सीट पर इस बार कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे। 2014 विधानसभा चुनाव में यहां आंकड़ा 18 था।