A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. हरियाणा में इन 9 सीटों पर कभी भी पलट सकती हैं बाजी, बीजेपी को मिल रही कड़ी टक्कर

हरियाणा में इन 9 सीटों पर कभी भी पलट सकती हैं बाजी, बीजेपी को मिल रही कड़ी टक्कर

हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक की गिनती के बाद जो ताजा रुझान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे बनी हुई है। जेजेपी 10 सीटों पर आगे है।

Haryana Election Results 2019- India TV Hindi
Haryana Election Results 2019

नई दिल्ली: हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक की गिनती के बाद जो ताजा रुझान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे बनी हुई है। जेजेपी 10 सीटों पर आगे है। आईएनएलडी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 8 सीटों पर अन्‍य की बढ़त है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक हरियाणा में 9 सीटें ऐसी हैं, जहां वोटों का अंतर एक हजार से भी कम बना हुआ है। ऐसे में उम्‍मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

  • अटेली विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के अतर लाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीताराम से मात्र 819 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नीरज शर्मा 820 मात्र मतों से आगे चल रहे हैं।
  • गोहाना विधानसभा सीट से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राजकुमार सैनी कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक के खिलाफ मात्र 248 वोटों के अंतर से आगे है।
  • होडल (एससी) विधानसभा सीट से कांग्रेस के उद्यभान बीजेपी के जगदीश नायर से 14 वोटों से आगे है।
  • इंद्री विधानसभा सीट से बीजेपी के राम कुमार निर्दलीय राकेश कंभोज से 135 वोटों के अंतर से आगे है।
  • कलानौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के शकुंतला खटक बीजेपी के रामअवतार वाल्मीकि से 181 वोटों से आगे।
  • खरखौदा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयवीर सिंह जजेपी के पवन कुमार से 998 वोटों के अंतर से आगे है।
  • निलोखेरी (एससी) विधानसभा सीट से बीजेपी के भगवान दास निर्दलीय धर्मपाल से 922 वोटों के अंतर से आगे है।
  • सिरसा विधानसभा सीट से निर्दलीय गोकुल सेतिया हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा से 883 वोटों के अंतर से आगे है।

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बृहस्पतिवार को दावा कर दिया है कि राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और सत्तारूढ़ पार्टी की नैतिक हार हुई है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हरियाणा में कांग्रेस अगली सरकार का गठन करेगी। शैलजा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत भाजपा को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।’’