1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jhajjar Vidhan Sabha chunav Results: झज्जर में कांग्रेस की गीता भुक्कल जीतीं, BJP के राकेश कुमार हारे

Jhajjar Vidhan Sabha chunav Results: झज्जर में कांग्रेस की गीता भुक्कल जीतीं, BJP के राकेश कुमार हारे

झज्जर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की गीता भुक्कल ने जीत दर्ज की है। गीता भुक्कल ने भाजपा के राकेश कुमार को 14999 वोटों के अंतर से हराया है।  

Jhajjar Vidhan Sabha Results- India TV Hindi
Jhajjar Vidhan Sabha Results

Jhajjar Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा के झज्जर जिले में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। झज्जर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की गीता भुक्कल ने जीत दर्ज की है। गीता भुक्कल ने भाजपा के राकेश कुमार को 14999 वोटों के अंतर से हराया है।  

इस बार झज्जर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन यहां बाजी कांग्रेस ने मारी है। यहां इनेलो से जोगेंद्र सिंह और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से नसीब ने चुनाव मैदान में हाथ आजमाया था। 2014 विधानसभा चुनाव में झज्जर सीट से कांग्रेस के गीता भुक्कल ने 51697 वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी जबकि, दूसरे नंबर पर रहे इनेलो के साधु राम को 25113 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर बीजेपी के दरियो सिंह रहे थे।