A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Tosham Vidhan Sabha Results: कांग्रेस की किरण चौधरी ने 18059 वोटों से जीता चुनाव

Tosham Vidhan Sabha Results: कांग्रेस की किरण चौधरी ने 18059 वोटों से जीता चुनाव

कांग्रेस की किरण चौधरी ने 18059 वोटों से बीजेपी के शशि रंजन परमार के खिलाफ चुनाव जीत लिया है।

Tosham Vidhan Sabha Results Live Updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Tosham Vidhan Sabha Results Live Updates

नई दिल्ली: हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जाती रही है। यहां बीजेपी के शशिरंजन परमार, कांग्रेस की किरण चौधरी और INLD की कमला रानी के बीच जंग थी। चुनाव आयोग ने इस सीट पर परिणाम घोषित कर दिए है। कांग्रेस की किरण चौधरी ने 18059 वोटों से बीजेपी के शशि रंजन परमार के खिलाफ चुनाव जीत लिया है।

बता दें कि इस सीट पर 2014 में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को आगे गढ़ाने वाली किरण चौधरी ने जीत हासिल की थी, उन्हें 58218 वोट मिले थे। वहीं, इस सीट पर दूसरे नंबर पर INLD की कमला रानी रही थीं, उन्हें 38477 वोट मिले थे। 2014 विधानसभा चुनाव में तोशाम विधानसभा सीट से कुल 23 उम्मीदवार मैंदान में थे। इनमें से तीन महिलाएं और बाकी सभी पुरुष थे।