1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Nuh Vidhan Sabha Chunav Results: कांग्रेस के आफताब अहमद जीते, बीजेपी के जाकिर हुसैन हारे

Nuh Vidhan Sabha Chunav Results: कांग्रेस के आफताब अहमद जीते, बीजेपी के जाकिर हुसैन हारे

हरियाणा के नूंह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आफताब अहमद ने जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी के जाकिर हुसैन हार गए हैं। 

Nuh Vidhan Sabha Results- India TV Hindi
Nuh Vidhan Sabha Results

Nuh Vidhan Sabha Chunav Results: हरियाणा के नूंह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आफताब अहमद ने जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी के जाकिर हुसैन हार गए हैं। यहां मेवात के दो राजनीतिक घरानों के वारिस एक बार फिर से मैदान में आमने-सामने थे। आफताब अहमद ने बीजेपी के जाकिर हुसैन को 4038 वोटों से मात दी है।

बता दें कि जाकिर दिग्गज नेता मरहूम मोहम्मद यासीन खान के पोते और संयुक्त पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में मंत्री (यह रिकार्ड है) रहे मरहूम चौधरी तैयब हुसैन के पुत्र हैं। 2014 में सम्‍पन्‍न पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी और पार्टी के मनोहर लाल खट्टर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने थे। राज्‍य विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक, कांग्रेस के 16 विधायक और आईएनएलडी के 7 विधायक हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं।