1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Panipat City Vidhan Sabha Results: बीजेपी के प्रमोद विज 39545 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

Panipat City Vidhan Sabha Results: बीजेपी के प्रमोद विज 39545 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

चुनाव आयोग ने पानीपत सिटी सीट से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषित कर दिया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद विज ने 39545 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

Panipat City Vidhan Sabha Results Live Updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Panipat City Vidhan Sabha Results Live Updates

नई दिल्ली: हरियाणा की पानीपत सिटी विधानसभा सीट बेहद ही महत्वपूर्ण सीट मानी जाती रही है। इस सीट पर होने वाले चुनावों पर भी लोगों की नजरें रही है। यहां बीजेपी के प्रमोद विज, कांग्रेस के संजय अग्रवाल और INLD के सुरेश सैनी के बीच जंग थी। चुनाव आयोग ने पानीपत सिटी सीट से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषित कर दिया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद विज ने 39545 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

बता दें कि इस सीट पर 2014 में बीजेपी ने कब्जा जमा लिया था। 2014 विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी की रोहिता रेवारी ने जीत हासिल की थी, उन्हें 92757 वोट मिले थे। वहीं, इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार शाह रहे थे, उन्हें 39,036 वोट मिले थे। इस तरह से उन्हें 53 हजार 721 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 

2014 में पानीपत विधानसभा सीट पर इनेलो की नीलम नारंग तीसरे नंबर पर रही थीं, उन्हें कुल 2630 वोट मिले थे। 2014 विधानसभा चुनाव में पानीपत सिटी विधानसभा सीट से कुल 11 उम्मीदवार मैंदान में थे। इनमें से दो महिलाएं और बाकी सभी पुरुष थे।