A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Kaithal Vidhan Sabha Results: बीजेपी के लीला राम गुर्जर ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को 1246 वोटों से हरा जीता चुनाव

Kaithal Vidhan Sabha Results: बीजेपी के लीला राम गुर्जर ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को 1246 वोटों से हरा जीता चुनाव

कैथल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लीला राम गुर्जर ने कांग्रेस के बड़े नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को 1246 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है।

Kaithal Vidhan Sabha Results- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Kaithal Vidhan Sabha Results

नई दिल्ली। हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से मौजूदा कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के लीला राम गुर्जर, जननायक जनता पार्टी के रामपाल खुराना और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सिद्धार्थ सैनी से था। कैथल विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। 

कैथल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लीला राम गुर्जर ने कांग्रेस के बड़े नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को 1246 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है।

2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रत्याक्षी कैलाश भगत को 23675 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीता था। रणदीप सिंह सुरजेवाला को 65524 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश भगत को 41849 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के सुरेंदर सिंह रहे जिन्हें 38171 वोट मिले थे।