A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Samalkha Vidhan Sabha Results: कांग्रेस के धर्मसिंह छोंकर ने बीजेपी के शशिकांत कौशिक को 14942 वोटों के अंतर हरा जीता चुनाव

Samalkha Vidhan Sabha Results: कांग्रेस के धर्मसिंह छोंकर ने बीजेपी के शशिकांत कौशिक को 14942 वोटों के अंतर हरा जीता चुनाव

इसबार भी कांग्रेस के धर्मसिंह छोंकर ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। धर्मसिंह छोंकर ने इसबार 14942 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

<p>समालखां में भाजपा और...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV समालखां में भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान

समालखां: हरियाणा की समालखां से कांग्रेस के धर्मसिंह छोंकर निर्वतमान विधायक हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में यहां भाजपा के शशिकांत कौशिक को चुनावी रण में करीब 800 वोटों से हराया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित कर दिए है। इसबार भी कांग्रेस के धर्मसिंह छोंकर ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। धर्मसिंह छोंकर ने इसबार 14942 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

भाजपा और कांग्रेस ने यहां मौजूदा चुनाव में भी एकबार फिर से इन्हीं दोनों नेताओं को मैदान में उतारा था। इसके अलावा समालखां से जेजेपी के ब्रह्म पाल राव, आईएनएलडी की प्रेमलता और बीएसपी के जोगिंदर भी चुनावी रण में थे।

पिछले चुनाव में यहां धर्म सिंह छोंकर को 32 हजार 903 वोट मिले थे। उनके मुकाबले में भाजपा के शशिकांत कौशिक 32 हजार 110 वोट ही पा सके। पिछले चुनावों में यहां आईएनएलडी के प्रत्याशी को 26 हजार 460 वोट मिले थे।