A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Sirsa Vidhan Sabha Chunav Results: सिरसा में जीते गोपाल कांडा, दूसरे नंबर पर रहे गोकुल सेतिया

Sirsa Vidhan Sabha Chunav Results: सिरसा में जीते गोपाल कांडा, दूसरे नंबर पर रहे गोकुल सेतिया

हरियाणा की सिरसा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने प्रदीप रातुसरिया को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने यहां इस बार होशियारी लाल शर्मा को उतारा है।

<p>हरियाणा विधानसभा...- India TV Hindi
Image Source : हरियाणा विधानसभा चुनाव 

नई दिल्ली। पश्चिमी हरियाणा में राजस्‍थान से सटा सिरसा जिला दो चीजों के लिए जाना जाता है, पहला यहां के डेरे और दूसरा यहां का चौटाला परिवार। इसी सिरसा जिले की पांच विधानसभाओं में एक है सिरसा सीट। इस सिरसा सीट पर हरियाणा लोकहिता पार्टी के गोपाल कांडा ने जीत दर्ज की है। गोपाल कांडा ने यहां निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल सेतिया को चुनाव में हराया। सिरसा में 30 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर भाजपा रही, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 10 हजार वोट पाकर चौथ स्थान पर रहे।

पिछले चुनाव में ये रहा परिणाम

2014 विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में 185358 मत पड़े थे। सिरसा सीट से इनेलो के माखन लाल सिंगला ने 46573 वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी। सिंगला को 32 फीसदी से ज्‍यादा वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे एचएएलपी के गोपाल कांडा को 43635 वोट मिले थे। कांडा को करीब 30 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी की सुनीता सेतिया तीसरे नंबर पर रही थीं। सेतिया को 38742 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी नवीन केडिया को 10 हजार वोट भी नहीं मिल पाए थे।