A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. बरही विधानसभा चुनाव 2019: 12 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार Congress ने मारी थी बाजी

बरही विधानसभा चुनाव 2019: 12 दिसंबर को होगा मतदान, पिछली बार Congress ने मारी थी बाजी

झारखंड की बरही विधानसभा सीट पर 12 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन 17 सीटों पर मतदान होगा उनमें बरही सीट भी शामिल है।

<p>Jharkhand Vidhan Sabha Chunav</p>- India TV Hindi
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav

रांची। झारखंड की बरही विधानसभा सीट पर 12 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है, झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन 17 सीटों पर मतदान होगा उनमें बरही सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला रहता है। इस बार देखना होगा कि बरही विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ बरही विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था। 

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बरही विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने बाजी मारी थी। यादव 2005 में यहां से विजयी रहे थे। लेकिन 2014 के चुनाव में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। पिछले चुनाव में यादव को कुल 57818 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उमाशंकर अकेला को करीब 7000 मतों के अंतर से हराया था। भाजपा के उमाशंकर अकेला ने 2009 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।