A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Chatra Vidhan sabha Chunav Result 2019: लालू यादव की पार्टी ने दर्ज की जीत, भाजपा को 24 हजार के अंतर से हराया

Chatra Vidhan sabha Chunav Result 2019: लालू यादव की पार्टी ने दर्ज की जीत, भाजपा को 24 हजार के अंतर से हराया

चतरा में राजद प्रत्याशी को 81 हजार वोट मिल चुके हैं, वो भाजपा प्रत्याशी से 23 हजार ज्यादा वोट हासिल कर चुके हैं।

<p>Jharkhand Chunav</p>- India TV Hindi
Jharkhand Chunav

रांची। झारखंड विधानसभा में जेएमएम-कांग्रेस और राजद गठबंधन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की है। सूबे की चतारा विधानसभा सीट पर भी गठबंधन के प्रत्याशी ने कब्जा किया है। यहां राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे  सत्यानंद भकोता ने 24 हजार के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को चुुनाव में हराया।

अंतिम परिणाम

भाजपा- जनार्दन पासवान- 77,655 वोट

राजद- सत्यानंद भकोता- 1,01,710 वोट

शाम 5.38 बजे की तस्वीर

भाजपा- जनार्दन पासवान- 58,687 वोट

राजद- सत्यानंद भकोता- 81,493 वोट

शाम 4.25 बजे की तस्वीर

भाजपा- जनार्दन पासवान- 45,486 वोट

राजद- सत्यानंद भकोता- 66,627 वोट

दोपहर 3.35 बजे की तस्वीर

भाजपा- जनार्दन पासवान- 40,330 वोट

राजद- सत्यानंद भकोता- 57,656 वोट

दोपहर 2 बजकर 30 मिनट की तस्वीर

भाजपा- जनार्दन पासवान- 36348 वोट

राजद- सत्यानंद भोकता- 49309 वोट

2014 में जीती थी भाजपा

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चतरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश सिंह भोगदा ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 69745 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सत्यानंद भोक्ता को 20576 मतों से हराया था। 2009 में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी ने बाजी मारी थी जबकि 2005 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई थी।