A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. गुमला विधानसभा सीट: पहले चरण में होगा मतदान, पिछले दो चुनावों में जीती है भाजपा

गुमला विधानसभा सीट: पहले चरण में होगा मतदान, पिछले दो चुनावों में जीती है भाजपा

ST कैटेगरी के लिए रिजर्व इस सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक शिवशंकर का टिकट काटा है, और उनकी जगह मिसिर कुजरू को चुनावी रण में उतारा है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्च ने लगातार चौथी बार भूषण तिर्की पर ही अपना भरोसा जताया है।

BJP- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतिकात्मक तस्वीर

गुमला। झारखंड की गुमला विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा। यहां पिछले दो चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीते हैं। साल 2014 में यहां भाजपा के शिवशंकर उरांव ने चुनाव जीता, तो साल 2009 में यहां भाजपा के ही कमलेश उरांव को विजय मिली। इन दोनों ही चुनाव में दूसरे नंबर पर भूषण तिर्की रहे। इससे पहले साल 2004 में भूषण यहां चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। ST कैटेगरी के लिए रिजर्व इस सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक शिवशंकर का टिकट काटा है, और उनकी जगह मिसिर कुजरू को चुनावी रण में उतारा है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्च ने लगातार चौथी बार भूषण तिर्की पर ही अपना भरोसा जताया है।