A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू ने 11606 वोटों से जाता चुनाव

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू ने 11606 वोटों से जाता चुनाव

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से JBSP प्रत्याशी गीता कोरा ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 48546 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के मंगल सिंह को 23935 वोटों ही मिले थे।

Jaganathpur Constituency result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Jaganathpur Constituency result

Jharkhand Election Results: झारखंड की जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू ने चुनाव जीत लिया है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस के सोनाराम सिंकू को 32433 वोट मिले हैं जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंदी रहे JVM (P) के मंगल सिंह को 20869 वोट ही मिले। इस सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही है। BJP उम्मीदवार सुधीर कुमार को 16420 वोट मिले हैं।

इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन चुनावों में यहां पर दो बार JBSP ने जबकि एक बार IND ने जीत हासिल की। लेकिन, पिछले दो बार से तो JBSP ही ने ही इस सीट पर कब्जा जमाया हुआ था। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से JBSP प्रत्याशी गीता कोरा ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 48546 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के मंगल सिंह को 23935 वोटों ही मिले थे।

वहीं, इससे पहले 2009 में भी गीता कोरा ने ही जीत हासिल की थी। लेकिन, लेकिन 2005 के चुनावों में IND की मधु कोदाह ने बाजी मारी थी। लेकिन, इस बार यहां से कांग्रेस ने बाजी मार ली। बता दें कि राज्य में कांग्रेस ने JMM के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा है।