A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Jamtara Vidhan Sabha Chunav result 2019: जामताड़ा सीट पर कांग्रेस के इरफान अंसारी दूसरी बार जीते

Jharkhand Jamtara Vidhan Sabha Chunav result 2019: जामताड़ा सीट पर कांग्रेस के इरफान अंसारी दूसरी बार जीते

झारखंड की जामताड़ा विधानसबा सीट पर कांग्रेस के इरफान अंसारी ने भाजपा के बीरेंद्र मंडल को 38741 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Results, Jamtara Assembly Constituency result, BJP, Congress, Birendra Mandal, Ir- India TV Hindi
Jamtara Assembly Constituency result Live | India TV

Jharkhand Jamtara Vidhan Sabha Chunav result 2019:​ चुनाव आयोग ने झारखंड सूबे की जामताड़ा विधानसभा सीट पर नतीजों का ऐलान कर दिया है। जामताड़ा सीट पर कांग्रेस के इरफान अंसारी ने भाजपा के बीरेंद्र मंडल को 38741 वोटों से हरा दिया है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबकि, जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक इरफान अंसारी को 112253 (53.11 प्रतिशत) वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के बीरेंद्र मंडल को 73847 (34.87 प्रतिशत) वोट मिले हैं।

 

बता दें कि, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल को रिपीट किया था। वहीं, कांग्रेस ने वर्तमान विधायक इरफान अंसारी को फिर से मैदान में उतारा था। पिछले कुछ चुनावों पर गौर करें तो कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी, तीनों ही दलों ने यहां से जीत दर्ज की है। 

2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट बीरेंद्र मंडल को 9 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में इरफान ने 67486 और बीरेंद्र ने 58349 मतों पर कब्जा किया था। तीसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिष्णु प्रसाद भैया थे जिन्हें 52029 वोट मिले थे। 2009 में यह सीट जेएमएम के टिकट पर बिष्णु प्रसाद भैया ने जीती थी, लेकिन बाद में हुए उपचुनाव में इसे शिबू सोरेन ने जीता था।