A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. कांके विधानसभा सीट: भाजपा का गढ़ है ये सीट, क्या चौथी बार भी होगा कब्जा?

कांके विधानसभा सीट: भाजपा का गढ़ है ये सीट, क्या चौथी बार भी होगा कब्जा?

झारखंड की कांके विधानसभा सीट पर पिछली तीन बार से भारतीय जनता पार्टी की कब्जा है। अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा के जीतू चरण राम ने कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा को 60 हजार वोटों से हराया था।

BJP- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतिकात्मक तस्वीर

रांची। झारखंड की कांके विधानसभा सीट पर पिछली तीन बार से भारतीय जनता पार्टी की कब्जा है। अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा के जीतू चरण राम ने कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा को 60 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 1,15, 702 वोट मिले थे।

इससे पहले साल 2009 में इस सीट पर भाजपा के राम चंद्र ने कांग्रेस के सुरेश बैठा को मात दी थी। साल 2004  विधानसभा चुनाव  यहां भाजपा के राम चंद्र ने कांग्रेस के समरी लाल को 11 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इसबार इस सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी में बदलाव किया है। कांग्रेस ने यहां से इसबार राजीव कुमार को टिकट दिया है, जिसका विरोध बैठा गुट खुलकर कर रहा है, ऐसे में यहां कांग्रेस के लिए राह एकबार फिर से कठिन हो सकती है।