1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Godda Vidhan Sabha Chunav result 2019: गोड्डा विधानसभा सीट पर बीजेपी के अमित कुमार मंडल जीते

Jharkhand Godda Vidhan Sabha Chunav result 2019: गोड्डा विधानसभा सीट पर बीजेपी के अमित कुमार मंडल जीते

झारखंड राज्य की गोड्डा विधानसभा सीट पर भाजपा के अमित कुमार मंडल ने जीत दर्ज की है। 

Jharkhand Election Results, Jharkhand, Jharkhand Godda Vidhan Sabha Chunav result 2019- India TV Hindi
Jharkhand Election Results

Jharkhand Godda Vidhan Sabha Chunav result 2019​: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। झारखंड राज्य की गोड्डा विधानसभा सीट पर भाजपा के अमित कुमार मंडल ने जीत दर्ज की है। यहां अमित कुमार मंडल ने राजद के संजय प्रसाद यादव को 4512 वोटों के अंतर से हराया है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, गोड्डा विधानसभा सीट पर भाजपा के अमित कुमार मंडल को कुल 87189 (45.74 प्रतिशत) वोट मिले हैं जबकि राजद के संजय प्रसाद यादव को कुल 82658 (43.38 प्रतिशत) वोट मिले हैं।

इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी के बीच है। भाजपा ने इस बार अपने प्रत्याशी अमित कुमार मंडल को मैदान में उतारा है जबकि राजद ने संजय प्रसाद यादव पर दांव खेला है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गोड्डा विधानसभा सीट से भाजपा के रघुनंदन मंडल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 87158 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के संजय प्रसाद यादव को 52672 मत पड़े थे। इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में यहां से पहली बार भाजपा के मनोहर कुमार टेकरीवाल विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2009 के चुनाव में राजद के संजय प्रसाद यादव को जनता ने विधायक बनाया।