1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Poreyahat vidhan sabha chunav result 2019: पोड़ैयाहाट विधानसभा में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक आगे

Jharkhand Poreyahat vidhan sabha chunav result 2019: पोड़ैयाहाट विधानसभा में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक आगे

झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशी प्रदीप यादव सबसे आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी गजाधर सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

Jharkhand Election Results- India TV Hindi
Jharkhand Election Results

Jharkhand Poreyahat vidhan sabha chunav result 2019: झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशी के बीच देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक,दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक 20118 वोटों के साथ झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रत्याशी प्रदीप यादव बड़ी बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी गजाधर सिंह 10787 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

चुनाव में भाजपा के मुकाबले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने इस बार अपने प्रत्याशी गजाधर सिंह को मैदान में उतारा है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अशोक कुमार पर दांव खेला है।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता प्रदीप यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 64036 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के देवेन्द्रनाथ सिंह को 52878 मत पड़े थे। 

इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में यहां से बीजेपी प्रदीप यादव ने जीत हासिल की और जेएमएम के तत्‍कालीन विधायक प्रशांत कुमार को हराया। 2009 के चुनाव में यहां से प्रदीप यादव फिर से विधायक चुने गए, लेकिन इस बार वह झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।