1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, 30 नवंबर से पांच चरणों में होगा मतदान

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, 30 नवंबर से पांच चरणों में होगा मतदान

कांग्रेस ने म शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह इस चुनाव के लिए उसके उम्मीदवारों की अंतिम सूची है। पार्टी की ओर से शुक्रवार रात तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।

Congress releases list of three candidates- India TV Hindi
Congress releases list of three candidates

नई दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह इस चुनाव के लिए उसके उम्मीदवारों की अंतिम सूची है। पार्टी की ओर से शुक्रवार रात तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। पार्टी ने सिमरिया से योगेंद्र बैठा, बगोदर से वासुदेव वर्मा और बोकारो से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। 

झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।