A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Ramgarh Vidhansaha Seat Result 2019: कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने 28,718 वोटों से दर्ज की जीत

Ramgarh Vidhansaha Seat Result 2019: कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने 28,718 वोटों से दर्ज की जीत

रामगढ़ में कांग्रेस की ममता देवी ने 28 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने AJSU और भाजपा के प्रत्याशिों को पीछे छोड़ दिया।

<p>Ramgarh Vidhan Sabha</p>- India TV Hindi
Ramgarh Vidhan Sabha

रांची। Jharkhand Election Results: झारखंड विधानसभा की तस्वीर साफ हो चुकी है। सूबे में जेएमएम और कांग्रेस का गठबंधन सत्ता संभालेगा। Ramgarh विधानसभा सीट पर पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच नजदीकी मुकाबला लग रहा था, लेकिन दोपहर बाद यहां तस्वीर बदल गई और कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली। इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर AJSU, जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

अंतिम परिणाम

भाजपा- रणंजय कुमार- 31,874 वोट

AJSU- सुनीता चौधरी 71,226 वोट

कांग्रेस-ममता देवी- 99,944 वोट

शाम 5.20 बजे की तस्वीर

भाजपा- रणंजय कुमार- 23,303 वोट

AJSU- सुनीता चौधरी 40,720 वोट

कांग्रेस-ममता देवी- 52,182 वोट

शाम 16.15 बजे की तस्वीर

भाजपा- रणंजय कुमार- 21,399 वोट

AJSU- सुनीता चौधरी 32,968 वोट

कांग्रेस-ममता देवी- 44,165 वोट

दोपहर 3.10 बजे की तस्वीर

भाजपा- रणंजय कुमार- 20,150 वोट

AJSU- सुनीता चौधरी 23770 वोट

कांग्रेस-ममता देवी- 33,190 वोट

दोपहर 1 बजकर 35 मिनट की तस्वीर

भाजपा- रणंजय कुमार- 16,844 वोट

AJSU- सुनीता चौधरी 9,486 वोट

कांग्रेस-ममता देवी- 15, 543 वोट

2014 में जीते थे चंद्र प्रकाश चौधरी

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में रामगढ़ विधानसभा सीट से ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 98987 वोट पड़े थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्‍याशी शहजादा अनवर को 45169 वोट मिले थे। बता दें कि 2009 और 2005 के चुनावों में भी इस सीट पर चंद्र प्रकाश चौधरी ने ही जीत दर्ज की थी।