A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिरने पर केजरीवाल ने जताई खुशी, ट्वीट करके कहा- लोकतंत्र का गला घोंटने का भाजपा का प्रयास बुरी तरह रहा विफल

कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिरने पर केजरीवाल ने जताई खुशी, ट्वीट करके कहा- लोकतंत्र का गला घोंटने का भाजपा का प्रयास बुरी तरह रहा विफल

कांग्रेस और जदएस द्वारा दायर की गयी याचिका पर उच्चतम न्यायलय ने येदियुरप्पा सरकार को आज शाम तक विश्वास मत हासिल करने का आदेश दिया था।

<p>दिल्ली के...- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक में तीन दिन पुरानी येदियुरप्पा सरकार के गिर जाने के बाद शनिवार को कहा कि राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटने का भाजपा का प्रयास बुरी तरह विफल हो गया। येदियुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किये बगैर ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से भावुक होकर आज इस्तीफा दे दिया। भाजपा को सरकार बनाने के राज्यपाल वजुभाई वाला के न्यौते को चुनौती देते हुए कांग्रेस और जदएस द्वारा दायर की गयी याचिका पर उच्चतम न्यायलय ने येदियुरप्पा सरकार को आज शाम तक विश्वास मत हासिल करने का आदेश दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया , ‘‘ लोकतंत्र का गला घोंटने का भाजपा का प्रयास कर्नाटक में बुरी तरह विफल हो गया। गलत तरीके से सत्ता हथियाने का भाजपा का लालच पूरी तरह बेनकाब हो गया। क्या भाजपा अब इससे सबक लेगी। भारत की न्यायपालिका इस मौके पर सामने आयी और उसने लोकतंत्र की रक्षा की।’’ येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब राज्य में जनता दल सेकुलर जदएस के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई में सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त होगा जिसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। इस चुनाव पश्चात गठबंधन के पास 224 सदस्यीय विधानसभा में 117 विधायक हैं।