A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस नेता ने सुबह पार्टी छोड़ी, शाम को फिर शामिल हुए

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस नेता ने सुबह पार्टी छोड़ी, शाम को फिर शामिल हुए

पनेमनगलुरू खंड के कांग्रेस सचिव सुंदर देवीनागरा ने कल यह अजीबोगरीब दलबदल किया...

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

मेंगलुरू: चुनावी दौर में दलबदल के एक अजीबोगरीब मामले में रविवार को कांग्रेस के एक स्थानीय नेता सुबह यहां अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए लेकिन शाम आते आते उन्होंने फिर से कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

पनेमनगलुरू खंड के कांग्रेस सचिव सुंदर देवीनागरा ने कल यह अजीबोगरीब दलबदल किया।

सुबह एक समारोह में राज्य के वन मंत्री बी रामनाथ राय के खिलाफ चुनाव लड़ने का निर्णय लेने वाले यू राजेश नाइक ने एक समारोह में सुंदर देवीनागरा का भाजपा में स्वागत किया।

कहानी में मोड़ उस समय आ गया जब सुंदर ने कुछ घंटे बाद मणि में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में फिर से कांग्रेस की सदस्यता ले ली।