नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकि ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई हमलों के बाद केंद्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को आगामी लोकसभा चुनावों में फायदा हो सकता है। India TV-CNX के ओपिनियन पोल में यह जानकारी निकलकर सामने आयी है।
India TV-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में NDA और भाजपा के प्रति लोगों राय में बदलाव हुआ है और लोकसभा चुनावों में इससे NDA को 30 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक अब NDA को लोकसभा चुनावों में 285 सीटों पर जीत मिल सकती है, एयर स्ट्राइक से पहले 255 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया था।
Air Strike on terrorist camps at Pakistan to help NDA in Upcoming Polls says India TV CNX Opinion Poll
जबकि दूसरी तरफ एयर स्ट्राइक की वजह से विपक्षी दलों को लोकसभा चुनावों में नुकसान होता नजर आ रहा है, ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) को अब लोकसभा चुनावों में 126 सीट मिलने का अनुमान है, एयर स्ट्राइक से पहले 144 सीटों पर जीत का अनुमान था। अन्य विपक्षी दलों को अब लोकसभा चुनाव में 132 सीटों का अनुमान लगाया जा रहा जबकि एयर स्ट्राइक से पहले 144 सीटों का अनुमान था।
अकेले उत्तर प्रदेश में ही एयर स्ट्राइक के बाद NDA को 12 सीट का फायदा होता दिख रहा है, ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में NDA को आगामी लोकसभा सीट में अब 41 सीटों पर जीत मिल सकती है, एयर स्ट्राइक से पहले 29 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया था। वहीं उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को अब एयर स्ट्राइक के बाद 14 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है और 35 सीट मिलने का अनुमान है। एयर स्ट्राइक से पहले महागठबंधन को 49 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान था। हालांकि कांग्रेस को 2 सीट का फायदा होने का अनुमान है, ओपिनियन पोल के मुताबिक एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 4 सीट पर जीत मिल सकती है जबकि पहले 2 सीटों पर जीत का अनुमान था।
Air Strike on terrorist camps at Pakistan to help NDA in Upcoming Polls says India TV CNX Opinion Poll
अन्य राज्यों की बात करें तो एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में भाजपा को 5 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है और राज्य की 25 में से 20 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं, एयर स्ट्राइक से पहले 15 सीटों पर BJP की जीत का अनुमान था।