A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Amritsar Lok Sabha Chunav Results 2019​: अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी को हराया

Amritsar Lok Sabha Chunav Results 2019​: अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी को हराया

Amritsar Lok Sabha Chunav Results 2019​: अमृतसर लोकसभा सीट हमेशा से हाई प्रोफाइल और बड़े उलटफेर के लिए जानी जाती रही है। साल 2014 में BJP ने यहां से 3 बार के सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू को दरकिनार कर अरुण जेटली को मैदान में उतारा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

Amritsar Election Results- India TV Hindi
Amritsar Election Results

Amritsar Lok Sabha Chunav Results 2019​: अमृतसर लोकसभा सीट हमेशा से हाई प्रोफाइल और बड़े उलटफेर के लिए जानी जाती रही है। साल 2014 में BJP ने यहां से 3 बार के सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू को दरकिनार कर अरुण जेटली को मैदान में उतारा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसीलिए इस बार पार्टी ने फिर अपना उम्मीदवार बदला और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को चुनाव मैदान में उतारा दिया। उनके सामने कांग्रेस के गुरजीत सिंह मैदान में हैं।

कांग्रेस के गुरजीत सिंह ने 99626 वोटों से बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी को हराया।

कांग्रेस ने साल 2017 के लोकसभा उपचुनाव में सांसद चुने गए गुरजीत सिंह पर दोबारा विश्वास जताया है। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने बीजेपी के राजिंदर मोहन सिंह छिना को एक लाख 99 हजार 189 वोट के अंतर से हरा दिया, और दोनों पार्टियों के बीच करीब 20 फीसद वोट का फासला था।

लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए क्लिक करें- लोकसभा चुनाव...