A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Asansol Lok Sabha Chunav Result 2019: टीएमसी की मुनमन सेन पर बाबुल सुप्रियो भारी, भारी अंतर से दर्ज की जीत

Asansol Lok Sabha Chunav Result 2019: टीएमसी की मुनमन सेन पर बाबुल सुप्रियो भारी, भारी अंतर से दर्ज की जीत

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर प्रसिद्ध पार्श्वगायक बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन को 1,97,6,37 वोटों से हरा दिया है।

Asansol Lok Sabha Chunav Results 2019- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Asansol Lok Sabha Chunav Results 2019

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर प्रसिद्ध पार्श्वगायक बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन को 1,97,6,37 वोटों से हरा दिया है। इस सीट से दूसरी बार बीजेपी की टिकट पर बाबुल सुप्रियो ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस के टिकट पर विश्वरूप मंडल और सीपीएम के टिकट पर गौरांगा चटर्जी चुनाव मैदान में थे। 
 
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यह सीट जीती थी। बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने 4,19,983 वोट हासिल किये थे। तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन को कुल 3,49,503 वोट मिला था और वह दूसरे स्थान पर रही थीं। सीपीएम उम्मीदवार तीसरे नंबर पर जबकि कांग्रेस उम्मीदवार चौथा स्थान पर रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें।