A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2019: बेगूसराय से कन्हैया कुमार को हराकर भारी मतों से गिरिराज सिंह जीते

Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2019: बेगूसराय से कन्हैया कुमार को हराकर भारी मतों से गिरिराज सिंह जीते

Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2019: मौजूदा लोक सभा चुनाव में बेगूसराय बिहार की सबसे चर्चित सीट रही है। जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार को हरा कर गिरिराज सिंह जीत गए है।

Begusarai Election Result- India TV Hindi
Begusarai Election Result

Begusarai Lok Sabha Chunav Result 2019: मौजूदा लोक सभा चुनाव में बेगूसराय बिहार की सबसे चर्चित सीट रही है। जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के अध्‍यक्ष रहे कन्‍हैया कुमार इस बार यहां से चुनाव लड़े। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी गिरिराज सिंह को नवादा की जगह इस बार बेगूसराय से मैदान में उतारा। बिहार में महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर से 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान रहे तनवीर हसन पर ही दाव आजमाया।

देशभर की नजर बेगूसराय लोकसभा सीट पर टिकी हुई थी। जिसका अब रिजल्ट आ चुका है। कन्हैया कुमार  को हरा कर गिरीराज सिंह भारी मतों के साथ बेगूसराय की सीट जीत चुके है। गिरिराज सिंह को 692193 वोट मिले। जबकि कन्हैया को 269976 मिलें। 

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह ने राजद के तनवीर हसन हराया था। भोला सिंह से इन्हें 58 हजार 335 कम वोट मिले थे। भोला सिंह 428227 मत लाकर सांसद बने थे। वे 50 वर्षों से इस क्षेत्र की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे थे। 2014 में गिरिराज सिंह यहां से प्रत्याशी नहीं थे।