A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. BJP ने 'निरहुआ' को आजमगढ़ से दिया टिकट, अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

BJP ने 'निरहुआ' को आजमगढ़ से दिया टिकट, अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने 16वीं लिस्ट में जिन 6 लोगों के नाम दिए हैं उनमें निरहुआ के अलावा मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से मनोज कोटक, उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से चंद्र सेन जादूं, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्या, राय बरेली से दिनेश प्रताप सिंह और मछलीशहर से वी पी सरोज को टिकट दिया गया है

BJP fields Dinesh Lal Yadav Nirahua from Azamgarh Lok Sabha Seat- India TV Hindi
BJP fields Dinesh Lal Yadav Nirahua from Azamgarh Lok Sabha Seat

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की 16वीं लिस्ट जारी की जिसमें 6 प्रत्याशियों के नाम हैं, लिस्ट में आजमगढ़ से निरहुआ को मैदान में उतारा गया है। निरहुआ के मुकाबले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से होगा। 

भारतीय जनता पार्टी ने 16वीं लिस्ट में जिन 6 लोगों के नाम दिए हैं उनमें निरहुआ के अलावा मुंबई उत्तर पूर्व सीट से मनोज कोटक, उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से चंद्र सेन जादूं, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्या, राय  बरेली से दिनेश प्रताप सिंह और मछलीशहर से वी पी सरोज को टिकट दिया गया है। 

मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह उम्मीदवार है, BJP ने मुलायम सिंह के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्या को उम्मीदवार बनाया है। वहीं रायबरेली लोकसभा सीट से यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी चुनाव लड़ रही हैं और उनके खिलाफ भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है।