A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मथुरा में गेहूं की कटाई के बाद अब खेतों में ट्रैक्टर चलाती दिखीं हेमा मालिनी

मथुरा में गेहूं की कटाई के बाद अब खेतों में ट्रैक्टर चलाती दिखीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मथुरा लोकसभा सीट जीती थी। 2014 के चुनावों में हेमा मालिनी को मथुरा सीट पर 5,74,633 वोट मिले थे

BJP MP and Mathura candidate Hema Malini drives a tractor in Govardhan- India TV Hindi
BJP MP and Mathura candidate Hema Malini drives a tractor in Govardhan

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही मौजूदा सांसद हेमा मालिनी का चुनाव प्रचार का तरीका सुर्खियां बटोर रहा है, चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी कुछ दिन पहले खेतों में गेहूं काटते हुए नजर आईं थी और आज नई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें हेमा मालिनी मथुरा के गोवर्धन में खेतों में ट्रैक्टर चलाती हुई नजर आ रही हैं।

हेमा मालिनी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मथुरा लोकसभा सीट जीती थी। 2014 के चुनावों में हेमा मालिनी को मथुरा सीट पर 5,74,633 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी को हराया था। जयंत चौधरी को 2,43,890 वोट प्राप्त हुए थे।

इस बार के लोकसभा चुनावों में मथुरा लोकसभा सीट पर हेमा मालिनी का मुकाबला राष्ट्रीय लोकदल के नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक के साथ है। हालांकि प्रचार से सुर्खियां बटोरने के मामले में हेमा अपने दोनो प्रतिद्वंदियों से पहले ही आगे निकल चुकी हैं, अब देखना होगा कि वह इस बार वोट कितने लेती हैं।