1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मोदी के बाद ममता की बायोपिक 'बाघिनी' पर विवाद, BJP ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

मोदी के बाद ममता की बायोपिक 'बाघिनी' पर विवाद, BJP ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बन रही फिल्म को लेकर विवाद हो गया है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को ममता की बायोपिक के खिलाफ पत्र लिखा है।

<p>mamata banerjee</p>- India TV Hindi
mamata banerjee

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बन रही फिल्म को लेकर विवाद हो गया है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को ममता की कथित बायोपिक के खिलाफ पत्र लिखा है। बंगाल में ‘बाघिनी’ नाम से फिल्म रिलीज़ हो रही है। बीजेपी का कहना है कि जब वह प्रधानमंत्री पर निशाना साध रही थीं तो अब चुप क्यों हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी "PM नरेंद्र मोदी" पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। इस फिल्म में विवेक ओबराय नरेंद्र मोदी की भूमिका में हैं।