A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से भरा नामांकन पत्र, साध्वी प्रज्ञा से होगा मुकाबला

दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से भरा नामांकन पत्र, साध्वी प्रज्ञा से होगा मुकाबला

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

Digvijay Singh File Photo- India TV Hindi
Digvijay Singh File Photo

भोपाल: मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस नेता जवाहर पंजाबी ने बताया, ‘‘हमारे वरिष्ठ नेता दिग्विजय जी ने दोपहर सवा दो बजे यहां अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है।’’ इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला भाजपा की कट्टर हिन्दूवादी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। प्रज्ञा बहुचर्चित मालेगांव बम धमाकों की आरोपी है और वर्तमान में जमानत पर हैं। 

इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और पिछले 30 साल से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय को इस सीट से उतारा है, ताकि भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई जा सके। भोपाल संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होना है।

आपको बता दें कि इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा को चुनाव मैदान में उतरकर बीजेपी ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। जानकारों का मानना है कि साध्वी प्रज्ञा के चुनाव मैदान में उतरने के बाद दिग्विजय सिंह के लिए मुकाबला आसान नहीं रहनेवाला है।