हार्दिक पटेल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, हाईकोर्ट ने सजा पर रोक से इनकार किया
हार्दिक पटेल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, हाईकोर्ट ने सजा पर रोक से इनकार किया
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 29, 2019 04:00 pm IST, Updated : Mar 29, 2019 04:03 pm IST
पाटीदार आंदोलन के नेता और हाल में कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले हार्दिक पटेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
Hardik Patel
नई दिल्ली: पाटीदार आंदोलन के नेता और हाल में कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले हार्दिक पटेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुजरात हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक से इनकार कर दिया है और उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी है। आपको बता दें कि तोड़-फोड़ के एक मामले में निचली अदालत ने हार्दिक पटेल को 2 साल की सजा सुनाई थी।