नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी एक तरफ बनाए रखने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ नए इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज करना चाहती है। ऐसे इलाकों में ओडिशा का नाम प्रमुख है। हालांकि India TV-CNX Opinion Poll की बात करें तो भाजपा को इस राज्य में मनचाही कामयाबी मिलने की संभावना कम ही है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, 2019 के चुनावों में राज्य की 21 सीटों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल को 16 और भाजपा को 5 सीटें मिल सकती हैं।
2014 में बीजू जनता दल को मिली थी शानदार जीत
जहां तक 2014 के लोकसभा चुनावों का सवाल है, तो राज्य में बीजू जनता दल को शानदार कामयाबी मिली थी। उन चुनावों में बीजद ने 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। पिछले चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई थी, और India TV-CNX Opinion Poll के मुताबिक इस बार की कांग्रेस का हाथ खाली ही रहेगा। भाजपा के लिहाज से देखा जाए तो एक सीट से सीट पर पहुंचना संतोषजनक है, लेकिन पार्टी यहां से और ज्यादा की उम्मीद कर रही है।
ओडिशा में भाजपा के प्रदर्शन में 2014 के मुकाबले सुधार आने की उम्मीद है।
ऐसा रह सकता है वोट शेयर का गणित
वोट शेयर की बात करें तो बीजू जनता दल का वोट शेयर 2014 के 44.77 प्रतिशत से मामूली घटकर इस बार 44 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर 2014 के 21.88 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 28.53 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। कांग्रेस का वोट शेयर 21.67 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है, लेकिन भाजपा के आसपास रहने के बावजूद पार्टी को एक भी सीट मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
कैसे किया गया यह सर्वे
India TV-CNX Opinion Poll को देशभर में 6 राज्यों की 171 लोकसभा सीटों में 25 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच किया गया है। यह सर्वे 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 17,100 मतदाताओं के बीच हुआ, इनमें 8732 पुरुष और 8268 महिला मतदाता हैं। इस सर्वे के दौरान समाज के हर तबके से ताल्लुक रखने वाले लोगों की राय जानने की कोशिश की गई। सर्वे में ढाई प्रतिशत की ऊंच-नीच की संभावना है।
देखें- India TV-CNX Opinion Poll: 2019 के चुनावों में ओडिशा में BJD सबसे आगे, भाजपा को भी फायदा
चुनावों पर इंडिया टीवी की विशाल कवरेज :
विधानसभा चुनाव 2018
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018
लोकसभा चुनाव 2019