नई दिल्ली। रविवार को चुनाव आयोग द्वारा 2019 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के दौरान चुनाव कराने का फैसला किया है और मतगणना 23 मई को होगी। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इस बार के लोकसभा चुनावों के बाद किसकी सरकार बनेगी? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए India TV ने CNX के साथ मिलकर लोकसभा की सभी 543 सीटों पर सर्वे किया है और सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले लग रहे हैं।
BJP की अगुवाई वाले NDA की बन सकती है सरकार
ओपिनियन पोल के मुताबिक लोकसभा की 543 सीटों में से भाजपा की अगुवाई वाले NDA को 285 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) को 126 और अन्य को 132 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।
India TV CNX Opinion Poll on all 543 Lok Sabha Seats after Election Commission Announces Schedule
BJP को सबसे अधिक सीट मिलने का अनुमान
पार्टीवार बात करें तो India TV CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक 543 लोकसभा सीटों में अकेले भाजपा को 238 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस 82 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है जबकि तृणमूल कांग्रेस को 30, आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस को 22, समाजवादी पार्टी को 18, बहुजन समाज पार्टी को 16, बीजू जनता दल को 14, डीएमके को 16, अन्नाद्रमुक 12, शिवसेना को 10, जनता दल यूनाइटेड को 12, राष्ट्रीय जनता दल को 8, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 7, तेलंगाना राष्ट्रीय समिति को 14, वाम दलों को 6 और अन्य को 38 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश की अधिकतर सीटों पर BJP की जीत संभव, उत्तराखंड में हो सकता है क्लीन स्वीप
राज्यवार बात करें तो उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से अब भाजपा को 40 और उसके सहयोगी दल अपना दल को 1 सीट मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और राष्ट्रीय लोकदल के महागठबंधन को 35 और कांग्रेस को 4 सीट पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इनके अलावा उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिलने का अनुमान है।
India TV CNX Opinion Poll on 80 Lok Sabha Seats of UP after Election Commission Announces Schedule
राजस्थान की बात करें तो एयर स्ट्राइक के बाद राज्य में BJP की स्थिति बेहतर होती नजर आ रही है, ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा का वोट प्रतिशत 50.71 प्रतिशत रह सकता है और पार्टी 25 में से 20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट मिलने का अनुमान है।