नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मात देने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन कर लिया है। इन दोनो पार्टियों के गठबंधन के बाद क्या भाजपा को उत्तर प्रदेश में नुकसान होगा? क्या दोनो पार्टियों का गठबंधन उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? इन्हीं सवालों पर India TV CNX ने ओपिनियन पोल किया है। ओपिनियन पोल के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं।
India TV CNX ने ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश को 4 हिस्सों में बाटा है, ये चार हिस्से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड हैं, सबसे पहले जानते हैं कि सपा और बसपा के गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ओपिनियन पोल क्या कहता है।
ओपिनियन पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नुकसान हो सकता है। गठबंधन से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था लेकिन अब 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
India TV CNX Opinion Poll on Uttar Pradesh after alliance between BSP and SP
गठबंधन का फायदा सपा और बसपा को होने का अनुमान है, गठबंधन से पहले सपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन अब 7 सीटें मिलने का अनुमान है, इसी तरह समाजवादी पार्टी को पहले 6 सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन अब 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
India TV CNX Opinion Poll on Uttar Pradesh after alliance between BSP and SP