नई दिल्ली: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो नरेंद्र मोदी का क्या होगा? आज चुनाव हुए तो राहुल गांधी का क्या होगा? उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और मायावती का क्या होगा? बिहार में नीतीश और लालू का क्या होगा? क्या 2019 में मोदी की सरकार दोबारा बनेगी या कोई और दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा....इन्हीं सवालों का जवाब आज आपको इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में मिला। इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के अनुसार अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को 184 में 83 सीटें मिलेगी और कांग्रेंस को सिर्फ 16 सीटें। यूपी की 80 सीटों में बीजेपी को 40 सीटें, सपा को 20 और बसपा को 15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बिहार की 40 सीटों में बीजेपी को 13 सीटें, JDU को 11 और RJD को 10 सीट मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 48 सीटों में बीजेपी 22 सीटें जीत सकती है वहीं, कांग्रेस को 9, एनसीपी को 9 और शिवसेना को 8 सीट मिल सकती हैं।
ओपिनियन पोल के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन भी नरेंद्र मोदी को सिर्फ टक्कर दे सकता है चुनावी दंगल में हरा नहीं पाएगा यानी उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे का मेल नरेंद्र मोदी का खेल नहीं बिगाड़ सकता।
India TV-CNX Opinion poll Highlights
uttar pradesh opinion poll
- उत्तर प्रदेश की 80 सीटों का ओपिनियन पोल- आज लोकसभा चुनाव हुए तो यूपी में बीजेपी को 40 सीटें, बीएसपी को 15, एसपी को 20, कांग्रेस को 02 और अन्य को 03 सीटें मिल सकती है।
- गोवा की 2 सीटों का ओपिनियन पोल- गोवा में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 1-1 सीट मिलने का अनुमान
- महाराष्ट्र में बीजेपी को 22 सीटें मिलने का अनुमान, कांग्रेस को 09 सीटें मिलने का अनुमान- सर्वे
- महाराष्ट्र में बीजेपी को 28 फीसदी वोट मिलने की संभावना, कांग्रेस को 19% वोट, शिवसेना को 18% वोट, एनसीपी को 18% वोट और अन्य को 17% वोट- सर्वे