लोकसभा चुनाव LIVE: भाजपा वाले एक-दूसरे से भी नहीं कह पा रहे हैं कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’: अखिलेश यादव
यहां हम आपको लोकसभा चुनावों की सियासत से जुड़ी सारी बड़ी अपडेट्स देंगे, हमारे साथ बने रहें:

लोकसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है सियासी पारा उतनी ही तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से नामांकन भरने जा रहे हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। गुरुवार को इसके अलावा दिन भर राजनीतिक हलचलें जारी रहेंगी।यहां हम आपको लोकसभा चुनावों की सियासत से जुड़ी सारी बड़ी अपडेट्स देंगे, हमारे साथ बने रहें:
Live updates : Lok Sabha Election 2019
-
April 04, 2019 12:34 PM (IST)
सीपीआइ प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला बेगूसराय के मंसूरचक थाना में हुआ दर्ज, बिना अनुमति के सभा को संबोधित करने के आरोप में मामला हुआ दर्ज।
kanhaiya Kumar
अभिनेता राजपाल यादव शीला दीक्षित से मिलने उनके घर पहुँचे
सीपीआइ लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला मंसूरचक थाना बेगुसराय में दर्ज।
तेलंगाना के कांग्रेस नेता राज्यसभा के पूर्व सांसद आनंद भास्कर राव ने बीजेपी ज्वाइन की। जेपी नड्डा ने दिलायी सदस्यता ।
गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद ने बीजेपी ज्वाइन की। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद गठबंधन में शामिल।
अखिलेश यादव ने कहा ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी का ‘अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र’ क्या चुनाव के बाद आयेगा?
अमेठी के गौरीगंज से पूर्व बीएसपी विधायक विजय किशोर तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन की। राहुल गांधी के अमेठी के बदले वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले से थे खफा।
राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कहा कि मैं वायनाड की जनता को सचेत करना चाहूंगी कि अगर सांसद के तौर पर राहुल गांधी का काम देखना चाहते हैं तो एक बार आकर अमेठी की स्थिति देख लें।: स्मृति ईरानी
वायनाड जाकर राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के साथ अन्याय किया है: स्मृति ईरानी
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करेंगे चार रैलियां।
नामांकन से पहले राहुल गांधी माहौल बनाने के लिए एक रोड शो निकालने की तैयारी भी कर रहे हैं। हालांकि अभी उनके रोड को प्रशासन की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है।
नामांकन के वक्त प्रियंका गांधी भी अपने भाई के साथ मौजूद रहेंगी।
राहुल गांधी आज केरल के वायनाड लोक सभा सीट से भरेंगे नामांकन