India TV-CNX Opinion poll 2019: लोकसभा की 543 सीटों में से NDA को 245 और UPA को 146 सीटें
India TV-CNX Opinion poll 2019: इंडिया टीवी और सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के अनुसार लोकसभा की 543 सीटों में से NDA को 245 सीटें, UPA को 146 सीटें और अन्य कों 152 सीटें मिल सकती हैं।

- झारखंड की 14 सीटों का ओपिनियन पोल- यहां की 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 07, जेएमएम को 04, कांग्रेस को 02 और जेवीएम को 01 सीट मिल सकती है।
- ओडिशा की 21 सीटों का ओपिनियन पोल- यहां बीजेपी को 08 और बीजेडी को 13 सीटें मिलने का अनुमान
- पश्चिम बंगाल की 42 सीटों का ओपिनियन पोल- पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 10, टीएमसी को 26, लेफ्ट को 02 और कांग्रेस को 04 सीटें मिल सकती हैं।
- केरल की 20 सीटों का ओपिनियन पोल- आज चुनाव हुए तो केरल की 20 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 01, कांग्रेस को 08, लेफ्ट को 05 और अन्य को 06 सीटें मिल सकती हैं।
- कर्नाटक की 28 सीटों का ओपिनियन पोल- आज चुनाव हुए तो कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 15 सीटें मिल सकती हैं वहीं, कांग्रेस को 09 और जेडीएस को 04 सीटें मिल सकती हैं।