A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. आनंदपुर साहिब से चुनाव से हट सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी: चंदूमाजरा

आनंदपुर साहिब से चुनाव से हट सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी: चंदूमाजरा

<p>Congress candidate Manish Tewari</p>- India TV Hindi
Congress candidate Manish Tewari

चंडीगढ़: आनंदपुर साहिब से सांसद और अकाली दल के उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी चुनाव से हट सकते हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में तिवारी की उम्मीदवारी को लेकर बगावत बढ़ रही है।

चंदूमाजरा ने अपने संसदीय क्षेत्र के कुक्कर माजरा गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के कार्यकताओं के बीच तिवारी की उम्मीदवारी को लेकर व्यापक असंतोष है। वे (कांग्रेस कार्यकर्ता) पार्टी हाईकमान से पूछ रहे हैं कि आनंदपुर साहिब से किसी स्थानीय को टिकट क्यों नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तिवारी कभी भी पार्टी के अंदर बढ़ते दबाव के कारण चुनाव से हट सकते हैं।’’

चंदूमाजरा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी से पूछा कि वह 2014 लोकसभा चुनाव में लुधियाना से क्यों ‘‘भाग’’ गए थे। चंदूमाजरा अक्सर तिवारी को बाहरी बताकर उनकी खिंचाई करते रहे हैं।