A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. LOK SABHA ELECTION RESULT: नवजोत सिंह सिद्धू ने दी भारतीय जनता पार्टी को बधाई, ट्वीट कर बोले – जनादेश के आगे शीश झुकाता हूं

LOK SABHA ELECTION RESULT: नवजोत सिंह सिद्धू ने दी भारतीय जनता पार्टी को बधाई, ट्वीट कर बोले – जनादेश के आगे शीश झुकाता हूं

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में जीत के लिये भाजपा को बधाई दी।

navjot singh- India TV Hindi
Image Source : PTI नवजोत  सिंह सिद्धू

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में जीत के लिये भाजपा को बधाई दी। सिद्धू ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव हार जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। सिद्धू ने ट्वीट कर भाजपा को जीत की बधाई दी। सिद्धू ने ट्वीट किया, "मैं भारत के जनादेश के आगे शीश झुकाता हूं। जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है। भाजपा को बधाई।" 

आपको बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिद्धू चार बार भाजपा के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। फिलहाल वह पंजाब सरकार में मंत्री हैं और राज्य के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह से उनके 'कभी नरम तो कभी गरम' रिश्ते जगजाहिर हैं।