A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. New Delhi Lok Sabha Chunav Results 2019: नई दिल्ली में भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने 2,56504 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

New Delhi Lok Sabha Chunav Results 2019: नई दिल्ली में भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने 2,56504 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी का मुकाबला कांग्रेस नेता अजय माकन और आप के ब्रजेश गोयल से है।

New Delhi Election Results- India TV Hindi
New Delhi Election Results

New Delhi Lok Sabha Chunav Results 2019​: नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी का मुकाबला कांग्रेस नेता अजय माकन और आप के ब्रजेश गोयल से है। इस सीट पर भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने 2,56504 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

आपको बता दें कि नई दिल्ली सीट देश की सबसे वीआईपी सीट मानी जाती है। इस इलाके में देश की सत्ता का केंद्र लुटियंस दिल्ली आता है तो केंद्र सरकार की नौकरियों में लगे लाखों अधिकारियों-कर्मचारियों के सरकारी आवास भी इसी इलाके में हैं। यहां हर जाति-तबके और धर्म के वोटर हैं। 

नई दिल्ली सीट से 2014 में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी सांसद बनी थीं। इस बार भी बीजेपी ने मीनाक्षी लेखी को मौका दिया है। उनके सामने हैं कांग्रेस के अजय माकन और आम आदमी पार्टी की ओर से ब्रजेश गोयल। 2014 के चुनाव में नई दिल्ली सीट पर हुए चुनाव में मीनाक्षी लेखी को 4,53,350 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे थे आम आदमी पार्टी के आशीष खेतान जिन्हें 2,90,642 वोट मिले थे। अजय माकन तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 1,82,893 वोट मिले थे।