A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठानेवाले रामभक्त बनकर घूम रहे हैं: स्मृति ईरानी

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठानेवाले रामभक्त बनकर घूम रहे हैं: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता स्मृति ईरानी ने आज अमेठी में एक जनसभा में कांग्रेस पार्टी और प्रियंक गांधी पर जमकर निशाना साधा।

Smriti Irani- India TV Hindi
Image Source : ANI Smriti Irani

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता स्मृति ईरानी ने आज अमेठी में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठानेवाले आज रामभक्त बनकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की तिजोरी को साफ करने का काम किया है लेकिन अब गरीब का बेटा चौकीदार बनकर खड़ा है। 

वहीं पुलवामा हमले और भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक को लेकर भी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसने सोचा था कि पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के साथ खड़ी हो जाएगी। किसने सोचा था कि राहुल गांधी गुरू सैम पित्रोदा कहेंगे कि हिंदुस्तान में तो ऐसी घटनाओं में लोग मरते रहते हैं। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि किसने सोचा था कि कांग्रेस इतनी गई गुजरी हो जाएगी कि हमारे शहीदों की शहादत को अपमानित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश के दुश्मनों का साथ देती है। आर्मी चीफ को गली का गु्ंडा कहती है और एयर चीफ मार्शल को भी अपमानित करती है।