A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Raebareli Lok Sabha Chunav Results 2019​: रायबरेली की लोक सभा सीट से भारी मतों के साथ सोनिया गांधी की जीत

Raebareli Lok Sabha Chunav Results 2019​: रायबरेली की लोक सभा सीट से भारी मतों के साथ सोनिया गांधी की जीत

Raebareli Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates : रायबरेली लोक सभा सीट से सोनिया गांधी भारी मतों के साथ जीत गई है।

Raebareli Election Results- India TV Hindi
Raebareli Election Results

Raebareli Lok Sabha Chunav Results 2019 : उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट को भी कांग्रेस का दुर्ग कहा जाता है और यह भी प्रदेश के कुछ चर्चित सीटों में से एक है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी यहां की सांसद हैं जो पांचवीं बार इस सीट से चुनावी चुनौती पेश कर रही हैं। सोनिया गांधी को टक्कर देने के लिए जहां बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है तो वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

रायबरेली लोकसभा सीट पर  बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को पछाड़ते हुए सोनिया गांधी 167663 मतों के साथ जीत चुकी है।

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ही यहां से चुनाव जीतीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। सोनिया को करीब 63% यानि कि 5,26,434 वोट मिले। बीजेपी के अजय अग्रवाल को 1,73,721 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीएसपी के प्रवेश सिंह रहे, इन्‍हें 63,633 वोट मिले। आप की अर्चना श्रीवास्‍तव को यहां 10,383 वोट मिले।