A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. RAHUL GANDHI ON ELECTION RESULTS: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानी अपनी हार, की इस्तीफे की पेशकश

RAHUL GANDHI ON ELECTION RESULTS: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानी अपनी हार, की इस्तीफे की पेशकश

अपनी हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जनता ने अपना निर्देश दे दिया है।

RAHUL GANDHO- India TV Hindi
Image Source : PTI राहुल गांधी ने मानी हार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जनता ने अपना निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि मायूस होने की जरूरत नहीं है, हम लड़ेंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को भी बधाई दी। 

प्रेस वार्ता के दौरान जब राहुल गांधी से हार की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि आज ये चर्चा करने का दिन नहीं है कि चूक कहां हुई? देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना पीएम चुना है और मैं भारतीय होने के नाते उसका सम्मान करता हूं।