A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अमेठी में हार के डर से केरल भागे राहुल गांधी, मुस्लिम लीग से मिलाया हाथ: योगी आदित्यनाथ

अमेठी में हार के डर से केरल भागे राहुल गांधी, मुस्लिम लीग से मिलाया हाथ: योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि राहुल गांधी हार के डर से केरल भाग गए हैं और वहां भी वे मुस्लिम लीग से हाथ मिलाकर चुनाव लड़ रहे हैं

Yogi Aditynath- India TV Hindi
Image Source : ANI Yogi Aditynath

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं और यहां उन्हें हारने का डर है इसलिए केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल कर रहे हैं। योगी ने कहा कि राहुल गांधी हार के डर से केरल भाग गए हैं और वहां भी वे मुस्लिम लीग से हाथ मिलाकर चुनाव लड़ रहे हैं, वही मुस्लिम लीग जो देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार है।

योगी ने कहा कि राहुल गांधी की अमेठी में हार सुनिश्चित है। इस बार वे अमेठी की सीट नहीं बचा पाएंगे इसलिए केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। योगी ने बुलंदशहर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।